उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दयालवाला के द्वारा 2 जनवरी को कंबल वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे प्रवीण रंजन सिंह पुलिस अधीक्षक नगर बिजनौर

मंडावर थाना क्षेत्र के दयालवाला की सुपर मार्किट मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान दिन सोमवार 02/01/2023 को सुबह 10 बजे से ठंड से बचने के लिए गरीब, निर्धन, अपाहिज, लाचार बेहसहारा व्यक्तियों को निशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया जायेगा। जिसमे सभी दयालवाला क्षेत्र के लोगो को बुलाया गया है।जिसका आयोजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दयालवाला के अंतर्गत किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि प्रवीण रंजन सिंह पुलिस अधीक्षक नगर बिजनौर, मुख्य वक्ता मुकुल अग्रवाल प्रदेश महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल रहेंगे। अध्यक्ष शोभाराम ने बताया की कंबल वितरण कार्यक्रम जब हमारा सफल रहेगा उसके बाद भी व्यापार मंडल दयालवाला के द्वारा किसी गरीब निर्धन की लड़की की शादी होगी तो उसमें भी व्यापार मंडल दयालवाला के द्वारा भी उसमें मदद की जाएगी जो भी संभव हो सकती है। आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जनता के हित में जो होंगे वह किए जाएंगे, सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र निवेदन है। कि वह दो जनवरी को कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचकर हमारे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।